<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 12, 2026

दो दिवसीय दौरे पर 13 जुलाई को गोरखपुर आएंगे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 13 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। उनके आगमन को लेकर तेलंगाना राजभवन की ओर से मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह 13 जुलाई को दोपहर 1:15 बजे हैदराबाद से विमान द्वारा गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से बेतियाहाता स्थित अपने आवास जाएंगे।

दोपहर तीन बजे राज्यपाल आर्यनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:20 बजे गोलघर स्थित उद्यमी एवं समाजसेवी अतुल सराफ के आवास पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय बालकृष्ण सराफ को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

शाम पांच बजे वह उद्योगपति एवं समाजसेवी तनुज जालान के नकहा स्थित आवास पहुंचेंगे और उनके पिता स्वर्गीय ओम प्रकाश जालान को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करेंगे। सभी कार्यक्रमों के बाद शाम छह बजे अपने आवास लौटेंगे।

राज्यपाल 14 जुलाई को दोपहर लगभग एक बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से विमान द्वारा हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages