<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 12, 2026

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत एसपी ने किया वृक्षारोपण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया।

वृक्षारोपण अभियान के तहत जनपद के सभी थाना एवं चौकी परिसरों में प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों तथा चौकी प्रभारियों द्वारा फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं। वे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान कर मानव जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधा एक जीवन के समान है, इसलिए उसका रोपण करने के साथ-साथ उसकी नियमित देखभाल करना भी हम सभी का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से लगाए गए पौधों के संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि इन पौधों के विकसित होने से जनपद को अधिक हरित, स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी मनीष जायसवाल सहित जनपद पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages