<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 12, 2026

जनपद न्यायालय परिसर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के मार्गदर्शन में रविवार को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत "वृक्षारोपण महायज्ञ-2026" का आयोजन जनपद न्यायालय परिसर, बस्ती में किया गया। वन विभाग के सहयोग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पराविधिक स्वयंसेवकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय कु. आराधना रानी, अपर जिला जज प्रथम कमलेश कुमार, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) राम करन यादव, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र गुप्ता, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अनिल कुमार-14, विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) प्रमोद कुमार गिरि, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी प्रथम विराट शिरोमणि, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राज बाबू, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार-प्रथम, प्रथम अपर सिविल जज (सीडी) अभिषेक जायसवाल-प्रथम, ग्राम न्यायाधिकारी हर्रैया संदीप मणि, ग्राम न्यायाधिकारी भानपुर डॉ. प्रवीन सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम तनय आकाश, सिविल जज (जूडी) खलीलाबाद आभा रानी तथा अपर सिविल जज (जूडी) पंचम सुश्री सत्यभामा कौशिकी सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने पौधारोपण किया।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, न्यायालय के कर्मचारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल तथा पराविधिक स्वयंसेवकों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल कर हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages