बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में एक साथ विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए गए। इसी क्रम में भाजपा बस्ती जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में जिले की पांचों विधानसभाओं—बस्ती सदर, हरैया, कप्तानगंज, रुधौली और महादेवा—में बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बस्ती सदर विधानसभा का सम्मेलन अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जहां प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह मुख्य अतिथि तथा पूर्व विधायक दयाराम चौधरी संयोजक रहे। हरैया विधानसभा में मखौड़ा धाम मंदिर परिसर में आयोजित सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गोरखपुर युधिष्ठिर सिंह मुख्य अतिथि एवं विधायक अजय सिंह संयोजक रहे। कप्तानगंज विधानसभा के सावित्री मिलन मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थनगर बृजबिहारी मिश्र मुख्य अतिथि तथा पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल संयोजक रहे। रुधौली विधानसभा के सिंह मैरिज हॉल, बसडीहा मानिकचंद परिसर में आयोजित सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थनगर नरेंद्रमणि त्रिपाठी मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल संयोजक रहे। महादेवा विधानसभा के नगर बाजार स्थित शानू मैरिज हॉल में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय मुख्य अतिथि तथा पूर्व विधायक रवि सोनकर संयोजक रहे।
सम्मेलनों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और चुनावी सफलता का आधार भी बूथ ही होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर संगठन को सक्रिय रखने, मतदाताओं से नियमित संपर्क बनाए रखने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण विशेषता डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण रही। सभी बूथ अध्यक्षों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर अपने डिजिटल प्रमाणपत्र अपडेट किए। पार्टी नेताओं ने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण से संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी तथा बूथ स्तर पर तकनीक के माध्यम से संगठन और अधिक सशक्त होगा।
सम्मेलनों में भानुप्रकाश मिश्रा, अखण्ड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, रोली सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, जिला मंत्री सुनील सिंह, राकेश शर्मा, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, राजेन्द्र राजभर, विनय सिंह भारद्वाज, अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जायसवाल, ओमकार सिंह, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, सर्वजीत भारती, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय 'पवन', संजय कुमार चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment