<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 15, 2026

शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी, बच्चों के भविष्य के लिए सभी करें सहयोग - प्रकाश चंद्र गुप्ता


बस्ती। गायघाट नगर पंचायत में अखिल भारतीय मध्येशिया वैश्य सभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह सामाजिक एकता, शिक्षा और समाजोत्थान का संदेश देने वाला कार्यक्रम बन गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को संत गणिनाथ जी की प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं बच्चों की शिक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर गंभीर चिंतन भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत गणिनाथ जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। समारोह का संयोजन जिला उपाध्यक्ष विवेक मद्धेशिया ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता तथा संचालन युवा जिलाध्यक्ष जयंत मद्धेशिया ने किया।
मुख्य अतिथि एवं प्रादेशिक नेता प्रकाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने समाज के सभी परिवारों से अपने बच्चों को उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी छात्र को आर्थिक, सामाजिक अथवा अन्य कारणों से पढ़ाई में बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर जिला एवं प्रदेश इकाई हरसंभव मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराएगी। साथ ही समाज में एकजुटता, पारस्परिक सहयोग और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन को समय की आवश्यकता बताया।
जिला महामंत्री हरीश गुप्ता एडवोकेट ने समाज के लोगों को विधिक सहायता देने तथा जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रशासनिक समस्याओं के समाधान में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सभा के संरक्षक बाल गोविंद गुप्ता ने कहा कि मेडिकल सहायता सहित समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए जिला कार्यकारिणी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
समारोह में लक्ष्मी प्रसाद मद्धेशिया, रविशंकर मद्धेशिया, लक्ष्मण मद्धेशिया, दीनानाथ मद्धेशिया, रामसंवारे मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया, किशन मद्धेशिया, शिवकुमार मद्धेशिया, कमलेश मद्धेशिया, छोटेलाल मद्धेशिया, रामकिशोर मद्धेशिया, रिशु मद्धेशिया, शिवभोला मद्धेशिया, आराधना मद्धेशिया, द्रोपदी मद्धेशिया सहित अनेक सम्मानित व्यक्तियों को संत गणिनाथ जी की प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में उपस्थित समाजजनों ने शिक्षा, संगठन और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया तथा भविष्य में समाजहित के ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का निर्णय भी लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages