<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 9, 2026

जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति द्वार का उद्घाटन, 'पटेल चौक' अब कहलाएगा 'सरदार पटेल चौक'


बस्ती। पटेल चौराहे से हर्दिया मार्ग पर भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में निर्मित स्मृति द्वार का गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके आदर्श, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान से देश की नई पीढ़ी लगातार प्रेरणा लेती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह स्मृति द्वार आने वाली पीढ़ियों को सरदार पटेल के महान व्यक्तित्व और उनके राष्ट्रहित में किए गए कार्यों की याद दिलाता रहेगा।
इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि अब तक 'पटेल चौक' के नाम से प्रसिद्ध यह स्थान अब आधिकारिक रूप से 'सरदार पटेल चौक' के नाम से जाना जाएगा।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ला, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, ऐश्वर्या राज सिंह, आलोक रंजन वर्मा, प्रमोद पाण्डेय, सतीश सोनकर, रोली सिंह, विनय चौधरी, प्रदीप चौधरी, अखिलेश चौधरी, विक्की, कृष्ण चंद्र गुप्ता, इंद्रेश चौधरी, अवनीश चौधरी, राहुल पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश चौधरी, जगनारायण चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages