<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 9, 2026

ओपीएस बहाली की मांग तेज, 15 जुलाई को कफ़न ओढ़कर प्रतीकात्मक विरोध करेंगे कर्मचारी नेता


गोरखपुर। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली समेत कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को लोक निर्माण विभाग स्थित डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में आयोजित परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 15 जुलाई को दोपहर 12 से 2 बजे तक परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव कफ़न ओढ़कर शांतिपूर्ण एवं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में ओपीएस की बहाली, आठवें वेतन आयोग में 3.86 फिटमेंट फैक्टर लागू करने, कोरोना काल में रोके गए महंगाई भत्ते (डीए) के एरियर का भुगतान तथा कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
परिषद अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारी संगठन वर्षों से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि कफ़न ओढ़कर किया जाने वाला यह विरोध किसी टकराव का नहीं, बल्कि कर्मचारियों की पीड़ा और भविष्य की चिंता को सरकार तक पहुंचाने का प्रतीकात्मक प्रयास है।
उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना सामाजिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार है और कर्मचारियों के हितों की लगातार अनदेखी से व्यापक असंतोष पैदा हो रहा है।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 15 जुलाई के प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, अशोक पांडेय, पं. श्याम नारायण शुक्ल, अनिल द्विवेदी, राजेश मिश्रा, अनूप कुमार, इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, इजहार अली सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages