वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने की दिशा में गोंडा–गोंडा कचहरी के मध्य तीसरी रेल लाइन परियोजना का एक महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो गया है। परियोजना के अंतर्गत किमी 658/0-1 से 658/4-5 (0.46 किमी.) तक तीसरी लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
उत्तर पूर्व रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इस नवनिर्मित रेलखंड का निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल, प्रणजीव सक्सेना द्वारा 10 जुलाई 2026 को किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान इस रेलखंड पर स्पीड ट्रायल भी आयोजित किया जाएगा, जिससे लाइन की सुरक्षा एवं परिचालन क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।
रेल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान कोई भी व्यक्ति रेलपथ पर न जाए और न ही अपने पशुओं को रेल लाइन के आसपास या ट्रैक पर जाने दे। प्रशासन ने कहा है कि इस दौरान ट्रैक पर जाना अत्यंत जोखिमपूर्ण हो सकता है। यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
No comments:
Post a Comment