<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 9, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे में हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन, 89 अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार और राजभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय रेल स्तर पर हिंदी निबंध एवं हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता-2026 का आयोजन गुरुवार को बहुविषयक पद्धति प्रशिक्षण केन्द्र (एम.एस.टी.सी.), गोरखपुर में किया गया।

आयोजित हिंदी निबंध प्रतियोगिता में 55 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में 34 प्रतिभागियों ने अपनी लेखन क्षमता का प्रदर्शन किया। इस प्रकार दोनों प्रतियोगिताओं में कुल 89 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही।

राजभाषा विभाग के अनुसार हिंदी क्विज एवं हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन 10 जुलाई, 2026 को बहुविषयक पद्धति प्रशिक्षण केन्द्र, गोरखपुर में किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देना तथा भाषा कौशल का विकास करना है।

क्षेत्रीय रेल स्तर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नाम रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली आगामी अखिल रेल हिंदी निबंध, वाक्, क्विज तथा टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजे जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्रीय रेल के प्रतिनिधि उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages