वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के 10 जुलाई 2026 को प्रस्तावित बस्ती दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में मंडलायुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह और जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना के साथ हर्रैया क्षेत्र में हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग, मंच व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने और किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment