वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। गायत्री शक्ति पीठ बस्ती में 29 जुलाई 2026, बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। गायत्री शक्ति पीठ के वरिष्ठ परिव्राजक एवं ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा आध्यात्मिक चेतना, अनुशासन और मानवता का मार्गदर्शक पर्व है। इस अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि 28 जुलाई, मंगलवार को प्रातः 7 बजे से गायत्री मंत्र का अखंड जप प्रारंभ होगा। दिन में महिला कार्यकर्ता तथा रात्रि में पुरुष कार्यकर्ता अखंड जप में सहभागी बनेंगे। 29 जुलाई, बुधवार को प्रातः 7 बजे अखंड जप का समापन होगा। इसके उपरांत प्रातः 8 बजे से यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संपन्न कराए जाएंगे।
अपराह्न 3 बजे से संगीत, उद्बोधन, पर्व पूजन, दीपयज्ञ, पुष्पांजलि तथा सामूहिक सहभोज (भंडारा) का आयोजन होगा, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
राम प्रसाद त्रिपाठी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित गायत्री शक्ति पीठ पहुंचकर गुरु पूर्णिमा के इस पावन पर्व में सहभागिता करें तथा आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाएं।
No comments:
Post a Comment