<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 26, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को किया जागरूक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। मिशन शक्ति फेज-05 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे "शक्ति दीदी अभियान" के तहत रविवार को ग्राम जोगिया पाठक, थाना सोनहा में बहू-बेटी सम्मेलन एवं मिशन शक्ति तथा साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक देवमुनि सिंह एवं महिला आरक्षी आकांक्षा शुक्ला ने करीब 20 महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-05 के तहत संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।

पुलिस टीम ने महिलाओं को वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एंबुलेंस-108, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 की प्रमुख जानकारियों से भी महिलाओं को अवगत कराया गया। साथ ही साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, ओटीपी चोरी, यूपीआई फ्रॉड एवं साइबर बुलिंग से बचाव के उपाय विस्तार से बताए गए।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय के शिकायत दर्ज कराने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस की इस पहल की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Pages