<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 26, 2026

साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई, दो पीड़ितों के एक लाख रुपये कराए वापस

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध रोकथाम अभियान के तहत साइबर सेल एवं कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दो साइबर ठगी के पीड़ितों को बड़ी राहत दिलाते हुए कुल एक लाख रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में वापस कराई है।

पुलिस के अनुसार, वार्ड संख्या-18, एमपी रोड गोला बाजार निवासी गिरजेश ने 14 जून 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपने ज्वेलरी व्यापारी को यूपीआई के माध्यम से 90 हजार रुपये का भुगतान किया था, लेकिन राशि व्यापारी के खाते में नहीं पहुंची। शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकांत कुशवाहा और महिला आरक्षी शिवांगी सिंह ने संबंधित बैंक से समन्वय कर प्रभावी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित के पूरे 90 हजार रुपये वापस करा दिए गए।

दूसरे मामले में सेमराडाड़ी निवासी सुमन भारती ने 23 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अधिक पैसा दिलाने का झांसा देकर अज्ञात साइबर ठग ने उनके खाते से 40 हजार रुपये निकलवा लिए। साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई के बाद पीड़िता के 10 हजार रुपये वापस कराए गए।

इस प्रकार साइबर सेल ने दोनों मामलों में कुल एक लाख रुपये की धनराशि पीड़ितों को वापस दिलाकर राहत पहुंचाई।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, साइबर सेल प्रभारी अपराध निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव, आरक्षी रविकांत कुशवाहा, महिला आरक्षी शिवांगी सिंह, आरक्षी अनुज शुक्ला तथा आरक्षी ऋतिक वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी, क्यूआर कोड या लालच देने वाले संदेशों के झांसे में न आएं। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर समय रहते अपनी धनराशि सुरक्षित कराएं।

No comments:

Post a Comment

Pages