वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन एवं निर्वाचन रविवार को लखनऊ स्थित दारुल सफा के कॉमन हॉल (बी-ब्लॉक) में अध्यक्ष सतीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया नामित निर्वाचन अधिकारियों ललित राव एवं कमल किशोर शुक्ल के निर्देशन में सर्वसम्मति और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न कराई गई।
निर्वाचन में गोरखपुर जनपद के राजेश कुमार सिंह को राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अलावा सुरेन्द्र सिंह गौर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश चंद्र उपाध्याय को महामंत्री, जय शंकर दूबे को संयुक्त मंत्री तथा आशीष श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष चुना गया।
निर्वाचन के उपरांत संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष बी.एन. पांडेय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राजेश कुमार सिंह वर्तमान में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव, महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, गोविंद जी, अशोक पांडेय, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अनूप कुमार, अनिल द्विवेदी, बंटी श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, राजेश मिश्र, इजहार अली सहित अनेक कर्मचारी नेता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment