वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। थाना महुली पुलिस ने अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 315 बोर के अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने हरिहरपुर रोड स्थित पानी की टंकी के पास से करणवीर सिंह पुत्र स्व. पशुपति सिंह उर्फ अजय सिंह निवासी ग्राम गड़सरपार, थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का कट्टा बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर थाना महुली में अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 296/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा, कांस्टेबल आदित्य सिंह, आदर्श सिंह एवं अमित कुमार शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment