वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व से संचालित 04014/04013 आनंद विहार टर्मिनल–लौकहा बाजार–आनंद विहार टर्मिनल (वाया गोरखपुर) विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि 27 फेरों के लिए बढ़ा दी है।
रेल प्रशासन के अनुसार विशेष ट्रेन संख्या 04014 आनंद विहार टर्मिनल से 20 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी, जबकि ट्रेन संख्या 04013 लौकहा बाजार से 21 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन 27 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
रेलवे ने बताया कि विस्तारित अवधि के दौरान यह विशेष ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव, समय-सारिणी एवं रेक संरचना के अनुसार ही संचालित होगी। इससे गोरखपुर मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
.jpg)
No comments:
Post a Comment