वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डॉ. बबीता सिंह चौहान का 22 जुलाई 2026 को जनपद संतकबीरनगर का भ्रमण प्रस्तावित है। इस दौरान वह जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित गोद भराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।
इसके बाद अध्यक्ष स्थानीय गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस/निरीक्षण भवन) में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी तथा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर उनका समाधान प्राप्त कर सकती हैं।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान डॉ. बबीता सिंह चौहान जिला कारागार संतकबीरनगर स्थित महिला बंदीगृह का निरीक्षण भी करेंगी तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

No comments:
Post a Comment