<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 19, 2026

जन्मदिवस पर वाराणसी पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भव्य स्वागत, ज्योति सोनी ने किया सम्मान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


वाराणसी। धर्मनगरी काशी में दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के आगमन पर भाजपा नेत्री श्रीमती ज्योति सोनी ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। वाराणसी के ताज होटल में आयोजित कार्यक्रम में काशी की मातृशक्ति एवं महिला बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर ज्योति सोनी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पवित्र अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान महिला बहनों ने शंखनाद, तिलक, आरती और पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया, जिससे पूरा वातावरण सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठा।

अपने वाराणसी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर जनकल्याण एवं शांति की प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व, सादगी और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। मुख्यमंत्री ने भी ज्योति सोनी, महिला बहनों और काशीवासियों द्वारा मिले आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी तथा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages