<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 27, 2026

निषाद समाज के आरक्षण व जाति प्रमाण-पत्र का मुद्दा विधानसभा में उठाने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन


बस्ती। निषाद पार्टी के प्रदेश महासचिव दीपू निषाद और जिलाध्यक्ष अशोक निषाद के नेतृत्व में सोमवार को रुधौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से निषाद समाज से जुड़े आरक्षण एवं जाति प्रमाण-पत्र के मुद्दे को उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रमुखता से उठाने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश शासन की अधिसूचनाओं एवं शासनादेशों के अनुरूप निषाद समाज की विभिन्न उपजातियों को अनुसूचित जाति के अधिकार एवं जाति प्रमाण-पत्र जारी किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही ओबीसी श्रेणी में जारी किए जा रहे प्रमाण-पत्रों पर रोक लगाते हुए शासनादेशों का प्रभावी अनुपालन कराया जाए। विधायक से इस संबंध में सरकार के समक्ष विषय उठाकर आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया गया।
ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदेश महासचिव दीपू निषाद और जिलाध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के निर्देश पर समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी निषाद समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि निषाद समाज ने समय-समय पर अनेक सांसद, विधायक और मंत्री दिए हैं, लेकिन समाज की समस्याओं को निषाद पार्टी के अलावा किसी ने गंभीरता से नहीं उठाया। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मराज निषाद, अजय निषाद, धनपत, यमुना निषाद, मनीष निषाद, प्रभात निषाद, हरि साहनी, ज्ञान प्रकाश, राम अनुज, बृजराज निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages