<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 15, 2026

घर का छज्जा तोड़कर स्टेबलाइजर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


गोरखपुर। एम्स थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया एक स्टेबलाइजर बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में बरामदगी के आधार पर अतिरिक्त धाराएं बढ़ाते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 11 जुलाई को अज्ञात चोरों ने एक मकान का छज्जा तोड़कर स्टेबलाइजर चोरी कर लिया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना एम्स में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के दौरान आदर्श जायसवाल उर्फ मंटू जायसवाल निवासी मुंडेरा बाजार वार्ड नंबर-15, शाही नगर थाना चौरी चौरा तथा हर्ष जायसवाल निवासी मुंडेरा बाजार वार्ड नंबर-9, चन्द्रशेखर आजाद नगर थाना चौरी चौरा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया स्टेबलाइजर बरामद किया है। इस बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages