<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 15, 2026

प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, कई पदों पर हुआ मनोनयन


बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, सदस्यता अभियान और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन के रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से मनोनयन भी किया गया।
बैठक में सुधीर तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवीन श्रीवास्तव एवं सुरेश गौंड को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया। जिला उपाध्यक्ष पद पर रवीश कुमार मिश्र, संतोष पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय तथा गिरजेश चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई। विवेक कान्त पाण्डेय, अविनाश चन्द्र दूबे, अनिल कुमार पाठक, अश्वनी सिंह, गिरजेश सिंह, अश्विनी पाण्डेय एवं रुकुनुद्दीन को जिला संगठन मंत्री बनाया गया। वहीं प्रद्युम्नधर द्विवेदी, हृदय विकास, संतोष पाण्डेय और संजय यादव को जिला प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया।
तहसील अध्यक्ष के रूप में उमाकांत शुक्ल (बस्ती सदर), डॉ. दिवाकर मिश्र (भानपुर), शिवरतन (रुधौली) तथा राजकुमार तिवारी (हर्रैया) को मनोनीत किया गया। सल्टौआ ब्लॉक इकाई में दीपचंद्र को कोषाध्यक्ष और रविन्द्र प्रताप को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। शिक्षकों की समायोजन विसंगति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके शीघ्र समाधान की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो संगठन लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा। साथ ही बहादुरपुर एवं बस्ती सदर ब्लॉक इकाइयों के अधिवेशन निर्धारित समय पर आयोजित कराने का भी निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह ने कहा कि संगठन सदैव शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहा है। नई कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और शिक्षक हितों की रक्षा को और मजबूती मिलेगी।
जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के संविधान के प्रति निष्ठा एवं अनुशासन बनाए रखते हुए शिक्षक हितों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि शिक्षक हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा।
बैठक में बब्बन पाण्डेय, सुरेंद्र यादव, रवि सिंह, संजीव सिंह, विजय यादव, मंगला मौर्य, धर्मेंद्र, हरेंद्र यादव, वेद उपाध्याय, चंद्रभूषण द्विवेदी, रजनीश यादव, सुमित्रानंदन, तरुण, राकेश पाण्डेय, राजेश गिरी, संतोष मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी, अनूप सिंह, अभिषेक सिंह, रामसागर वर्मा, ओम प्रकाश, चिन्मय राय, अशोक यादव, अखिलेश पाण्डेय, मनोज श्रीवास्तव, जया कुमारी, चंद्रशेखर पाण्डेय, विजय राव, राहुल उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में जनपद एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages