<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 15, 2026

उचित दर की दुकान आवंटन में शासनादेश की अनदेखी का आरोप, मंडलायुक्त से जांच की मांग


बस्ती। सदर विकास खण्ड के ग्राम डारीडीहा निवासी सुरेश चन्द्र चौधरी ने मंडलायुक्त को पत्र देकर ग्राम पंचायत डारीडीहा में उचित दर की दुकान के आवंटन में शासनादेश की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांशीराम शहरी गरीबी आवास के राशन कार्डधारकों को ग्रामीण कोटे में शामिल किए जाने की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
मंडलायुक्त को दिए गए पत्र में सुरेश चन्द्र चौधरी ने बताया कि शासनादेश के अनुसार कांशीराम शहरी गरीबी आवास के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों के लिए अलग शहरी कोटा निर्धारित है। इसके बावजूद इन कार्डधारकों को ग्राम पंचायत डारीडीहा की उचित दर की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है, जो शासन के निर्देशों के विपरीत है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस व्यवस्था के कारण डारीडीहा के राशन कोटे में यूनिटों की संख्या बढ़कर 3,998 हो गई है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार 4,000 यूनिट पूर्ण होने पर नई उचित दर की दुकान का चयन किया जा सकता है। वर्तमान स्थिति में नए राशन कार्ड जारी करने में भी कठिनाई हो रही है, जिससे पात्र परिवार सरकारी खाद्यान्न योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं।
उन्होंने मंडलायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कांशीराम शहरी गरीबी आवास के लाभार्थियों के लिए अलग शहरी कोटा निर्धारित कराने तथा पात्र परिवारों को नियमानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages