गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह के प्रथम गोरखपुर आगमन पर भाजपा किसान मोर्चा गोरखपुर महानगर की ओर से बाघगड़ा चौराहे पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा और जोरदार नारों के बीच उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के स्नेह एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों के हितों की रक्षा एवं उनके कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा गोरखपुर महानगर के अध्यक्ष सुरेंद्र चौबे ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज नारायण सिंह, महामंत्री समरेंद्र सिंह, बंशीधर पांडेय, शिवशंकर सिंह, बरकत अली, रामगति निषाद, विनय नारायण पांडेय, गलालू निषाद, सत्यजीत सिंह, शशिभूषण पांडेय, विपिन विश्वकर्मा सहित भाजपा किसान मोर्चा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment