<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 15, 2026

वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ें मुस्लिम समाज - सुशील अग्रहरी 'बब्लू'


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर के पूर्व कार्यसमिति सदस्य एवं अग्रहरी समाज के महामंत्री सुशील अग्रहरी 'बब्लू' ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी जाति, धर्म या वर्ग के भेदभाव के सभी पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और निःशुल्क राशन जैसी योजनाओं का लाभ मुस्लिम समाज सहित सभी वर्गों को समान रूप से मिल रहा है।
बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस सत्ता में रही, लेकिन मुस्लिम समाज की शिक्षा, रोजगार और आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के बजाय वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा बनाए रखा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने भी इसी तरह की राजनीति की।
सुशील अग्रहरी ने कहा कि वर्तमान समय में मुस्लिम समाज को अपने सामाजिक और आर्थिक विकास को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रहित में निर्णय लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और सभी नागरिकों को इस विकास यात्रा का सहभागी बनना चाहिए।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ान, परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद तथा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महान विभूतियों ने राष्ट्र निर्माण और देशभक्ति का संदेश दिया, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
सुशील अग्रहरी 'बब्लू' ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की "सबका साथ, सबका विकास" की नीति सभी वर्गों के समान और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुस्लिम समाज से वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर विकास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages