बस्ती। शहर के भारत मार्केट, कंपनी बाग स्थित श्री सिद्धिविनायक टेलीकॉम का शुभारंभ रविवार को प्रोपराइटर सुनील सिंह के सुपुत्र अनुभव सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
प्रोपराइटर सुनील सिंह ने बताया कि प्रतिष्ठान पर सभी प्रमुख कंपनियों के नवीनतम मोबाइल फोन, चार्जर, इयरफोन, मोबाइल कवर, टेम्पर्ड ग्लास, पावर बैंक, स्पीकर सहित अन्य मोबाइल एसेसरीज उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद, उचित कीमत और भरोसेमंद सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने बताया कि सिद्धिविनायक फाइनेंस के माध्यम से होम लोन, एजुकेशनल लोन, बिजनेस लोन, वाहन ऋण सहित विभिन्न प्रकार की वित्तीय सेवाएं भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। अनुभवी टीम के सहयोग से ग्राहकों को सरल, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
सुनील सिंह ने बताया कि सिद्धिविनायक हेल्थ केयर के तहत डॉ. जगदीश शर्मा एवं डॉ. भगौती अपनी चिकित्सीय सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य परामर्श और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेल्थ केयर की शुरुआत की गई है।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि एक ही स्थान पर टेलीकॉम, फाइनेंस और हेल्थ केयर जैसी सुविधाओं का उपलब्ध होना क्षेत्रवासियों के लिए लाभदायक साबित होगा। उन्होंने नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना करते हुए सुनील सिंह एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।
समारोह में पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, वकील सिंह, सिद्धांत सिंह, ऋषभ शाहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। समारोह का समापन अतिथियों के सम्मान एवं आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

No comments:
Post a Comment