<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 11, 2026

विश्व जनसंख्या दिवस पर रोटरी क्लब ने चलाया जागरूकता अभियान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता



बस्ती। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर वीरांगना तलाश कुंवरि जिला महिला अस्पताल परिसर में रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में गोष्ठी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आशुतोष शर्मा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया तथा सरकार की योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. आशुतोष शर्मा ने जनसंख्या नियंत्रण के प्रति सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के साथ भविष्य में जल संकट जैसी गंभीर चुनौतियां सामने आएंगी। उन्होंने जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

डॉ. सुधांशु द्विवेदी ने परिवार नियोजन एवं जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए छोटे परिवार की अवधारणा को अपनाना चाहिए।

रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल के चार्टर सचिव (एजी) ने बताया कि वर्ष 1989 में विश्व की जनसंख्या पांच अरब के पार पहुंचने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि रोटरी स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छ जल जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने रोटरी की वर्तमान सत्र की थीम "युवाओं की उम्मीदों व आकांक्षाओं को साकार करना, आज और भविष्य के लिए" की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को थीम आधारित स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अंत में डॉ. अनिल कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. पी.एल. गुप्ता, रोटरी क्लब अध्यक्ष राजेश कुमार ओझा, सचिव मुनिरुद्दीन अहमद, उपाध्यक्ष त्रिपुरारी शंकर श्रीवास्तव, नरेश कुमार सडाना, डॉ. संतोष, डॉ. ममता, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. अनीता, बबिता मिश्रा, चन्द्रकली, अभिषेक और रितेश सहित अनेक चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages