<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 11, 2026

पौधारोपण अभियान की सफलता को लेकर भाजपा की रणनीति तैयार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने जिला कार्यालय पर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनपद में शुरू होने वाले बृहद पौधारोपण अभियान की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारियों एवं सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक की। बैठक में अभियान के प्रभावी संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधारोपण अभियान को अधिक व्यापक, प्रभावी एवं जनसहभागिता के साथ सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान को जन-जन का आंदोलन बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे।

उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बढ़े हुए बूथों की संख्या, बूथ पदाधिकारियों के सत्यापन तथा संगठनात्मक आंकड़ों को 'सरल ऐप' पर समयबद्ध ढंग से अपलोड करने पर जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि विकास के साथ प्रकृति का संतुलन बनाए रखना भी आवश्यक है। इसी सोच के तहत पौधारोपण अभियान को जन अभियान का स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी।

जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि बैठक में प्रेम प्रकाश चौधरी, प्रदीप निषाद, विनय सिंह भारद्वाज, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जायसवाल, ओमकार सिंह, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, सर्वजीत भारती, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय 'पवन', संजय कुमार चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल सहित जिले के पदाधिकारी एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages