वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
कलवारी, बस्ती। थाना कलवारी परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार स्वाति सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 27 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 25 मामले राजस्व विभाग तथा दो मामले पुलिस विभाग से संबंधित थे। प्राप्त सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर राजस्व टीम, राजस्व निरीक्षक, हल्का सिपाही सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे लोगों को न्याय मिल सके।

No comments:
Post a Comment