<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 29, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मानसरोवर मंदिर के प्रमुख पुजारी का भाजपा पदाधिकारियों ने किया सम्मान, लिया आशीर्वाद


गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मानसरोवर मंदिर में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा प्रमुख पुजारी का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष  पुष्पदंत जैन ने प्रमुख पुजारी को अंगवस्त्र भेंट कर तथा मिष्ठान अर्पित कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री पूरन गुप्ता, किसान मोर्चा के महानगर महामंत्री समरेंद्र कुमार सिंह, मंडल मंत्री जयदित्य नाथ सिंह, विशाल सोनकर, शक्ति केंद्र संयोजक राजा वाल्मीकि, रवि सोनकर, दिव्या प्रताप सिंह, शशिकांत पांडे, मनोज, सूरज शर्मा, त्रिलोकी कुशवाहा, श्रीराम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरु परंपरा के महत्व को स्मरण करते हुए प्रमुख पुजारी का सम्मान किया तथा समाज की सुख-समृद्धि और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Pages