गोरखपुर। सिनर्जी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट, छात्र संघ चौराहा, गोरखपुर में बुधवार को 'ब्लड कैंसर सर्वाइवर्स डे' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लड कैंसर से स्वस्थ हो चुके मरीजों को सम्मानित किया गया तथा आमजन को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा, समय पर जांच और सही उपचार से ब्लड कैंसर का सफल इलाज संभव है।
कार्यक्रम का नेतृत्व अस्पताल के डायरेक्टर एवं मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, हेमेटोलॉजिस्ट व बोन मैरो ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ. सौरभ मिश्रा ने किया। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल में जल्द ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) यूनिट शुरू की जाएगी, जिससे मरीजों को इलाज के लिए महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
अस्पताल के निदेशक डॉ. आलोक तिवारी ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता, समय पर जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार ही इस बीमारी से बचाव और सफलता की कुंजी है। उन्होंने स्वस्थ हुए मरीजों को शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस को अन्य मरीजों के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम में डॉ. विनीता सिंह, डॉ. सहाना पुनसेठी, डॉ. अंकित, डॉ. अमृतांश पांडे, डॉ. वरुण शुक्ला, डॉ. शशांक श्रीवास्तव, डॉ. तारिक अनवर, डॉ. विशाल मिश्रा, डॉ. अर्पित त्रिपाठी एवं डॉ. गौरव भंडार सहित अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि लगातार बुखार, अत्यधिक कमजोरी, बार-बार संक्रमण, शरीर पर बिना कारण नीले निशान, असामान्य रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें। कार्यक्रम के अंत में ब्लड कैंसर से स्वस्थ हुए मरीजों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

No comments:
Post a Comment