<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 29, 2026

महर्षि विद्या मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। महर्षि विद्या मंदिर, बस्ती में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा परम पूज्य गुरुदेव के पूजन-अर्चन से हुआ। इसके उपरांत सभी ने भावातीत ध्यान कर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।

प्रधानाचार्य बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुदेव ब्रह्मानंद सरस्वती एवं महर्षि महेश योगी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। ध्यान शिक्षिका श्रीमती सुनीता सिंह एवं रागिनी श्रीवास्तव ने महर्षि महेश योगी द्वारा अपने गुरु ब्रह्मानंद सरस्वती के प्रति किए गए कार्यों का विस्तार से वर्णन करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर शिक्षक पंकज श्रीवास्तव एवं दीनानाथ सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं और उनके सान्निध्य से ही ज्ञान, संस्कार तथा व्यक्तित्व का विकास संभव होता है।

कार्यक्रम में मधु पाण्डेय, सरिता श्रीवास्तव, फूल कुमारी, सरिता सिंह, रितु श्रीवास्तव, रागिनी, ममता सिंह, आकांक्षा, अक्षिता, प्रियंका, स्वाती, अमित पाण्डेय, विजय सिंह साहनी, अमित कुमार, अशोक श्रीवास्तव, रेवती रमण सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धा, आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान का वातावरण बना रहा।

No comments:

Post a Comment

Pages