वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के तत्वावधान में रविवार को जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, नगर पालिका परिषद बस्ती के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा तथा प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि दयाराम चौधरी ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा कर सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मान पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) डॉ. शिरीन ने प्रत्येक रक्तदाता को पौधा भेंट किया तथा परिसर में पौधारोपण कराया। उन्होंने कहा कि पौधे जीवन के लिए ऑक्सीजन देते हैं और रक्तदान जरूरतमंदों को नया जीवन प्रदान करता है, इसलिए दोनों कार्य समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
क्लब अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन कई वर्षों से रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। कार्यक्रम संयोजक मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि क्लब प्रत्येक तीन माह में नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करता है तथा अगला सेवा कार्यक्रम 2 अक्टूबर को कुष्ठ सेवा आश्रम में आयोजित होगा।
शिविर में डॉ. वी.के. श्रीवास्तव, संत रामलखन दास कबीर आश्रम तथा कर्नल गोहानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रक्तदान करने वालों में आशीष श्रीवास्तव, राजेश कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, दीपिका गुप्ता, अनुष्का जायसवाल, आनंद मिश्रा, पुनीत पांडे, विनय कुमार त्रिपाठी, वैभव गुप्ता, अतुल चौधरी, अभय सिंह, रोहित अग्रवाल सहित अनेक लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब पदाधिकारियों, इनरव्हील क्लब एवं जिला चिकित्सालय रक्त कोष विभाग की टीम का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment