<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 22, 2026

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने अखिलेश दुबे के पिता के निधन पर जताया शोक

महादेवा, बस्ती। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बस्ती इकाई के संरक्षक, मंडल के प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी अखिलेश दुबे के पिता शत्रुघ्न प्रसाद दुबे का मंगलवार को लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

शत्रुघ्न प्रसाद दुबे ग्राम्य विकास विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी थे। वर्ष 1980 के दशक में उन्होंने बस्ती में एसपी ऑटोमोबाइल्स की स्थापना कर एस्कॉर्ट ट्रैक्टर की एजेंसी शुरू की थी। वर्तमान में एसपी ऑटोमोबाइल्स के प्रतिष्ठान बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और महाराजगंज जनपदों में संचालित हैं, जहां हजारों लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला हुआ है।
वे सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे। अपने पैतृक गांव दुबौली दुबे में वे प्रतिवर्ष दंगल, आल्हा कार्यक्रम तथा दुर्गा मंदिर परिसर में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों का आयोजन कराते थे। ग्रामीण खेलों और लोक संस्कृति के संरक्षण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, संरक्षक कैलाशनाथ दुबे, प्रदेश महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदी, हर्रैया तहसील अध्यक्ष राजेश सिंह बिसेन, रुधौली तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा, भानपुर तहसील अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, सदर तहसील अध्यक्ष अजीत मणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री अनिल कुमार पांडेय सहित संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

No comments:

Post a Comment

Pages