<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 22, 2026

गोरखपुर में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार


गोरखपुर। शाहपुर पुलिस, एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक स्कॉर्पियो, वारदात में प्रयुक्त एक मारुति स्विफ्ट कार तथा वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को शाहपुर क्षेत्र से एक स्कॉर्पियो वाहन चोरी होने की घटना के संबंध में थाना शाहपुर पर मुकदमा संख्या 326/2026 दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शाहपुर के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस, एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दिलीप कुमार चौहान निवासी संतकबीरनगर (वर्तमान पता सिवान, बिहार), मुन्ना हासनी निवासी सिवान (बिहार) तथा दीपक यादव निवासी सिवान (बिहार) के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे चोरी किए गए वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर उनका उपयोग बिहार में प्रतिबंधित शराब की तस्करी के लिए करते थे। पुलिस का कहना है कि गिरोह लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं में सक्रिय था।
जांच में मुख्य आरोपित दिलीप कुमार चौहान के खिलाफ गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर समेत विभिन्न जिलों में वाहन चोरी, अवैध हथियार, एनडीपीएस तथा अन्य गंभीर मामलों के लगभग 19 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। अन्य दोनों आरोपितों के विरुद्ध भी वर्तमान प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बरामदगी में चोरी की एक स्कॉर्पियो, घटना में प्रयुक्त एक मारुति स्विफ्ट कार, वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरण एवं अन्य सामान शामिल हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों और वाहन चोरी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages