<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 6, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा से मनाई पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प


बस्ती। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती सोमवार को 148 बूथ शक्ति केंद्र पिकौरा बक्स त्रिपाठी गली स्थित कार्यालय पर भाजपा नेता एवं सभासद रमेश गुप्ता के संयोजन में श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा जनसेवा के प्रति उनके अमूल्य योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संदेश—"एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे"—आज भी राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों और संकल्पों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, अरुण भारती, सतीश सोनकर, सुधाकर पाण्डेय, विजय ओझा, विजय श्रीवास्तव, रवि शर्मा, डॉ. अरविंद चौधरी, अशोक श्रीवास्तव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अजीत अहमद, राजेश गुप्ता, संजय गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान राष्ट्रनायक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages