<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 20, 2026

महिला थाना में दो बिछड़े दंपतियों का हुआ समझौता, साथ रहने को हुए राजी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। महिला थाना बस्ती की पहल पर पारिवारिक विवाद से अलग रह रहे दो दंपतियों के बीच सुलह-समझौता कराया गया। प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह के प्रयासों से दोनों परिवारों के बीच चल रहे मतभेद दूर हुए और दोनों दंपति पुनः साथ रहने के लिए सहमत हो गए।

पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह, मुख्य आरक्षी प्रीति गुप्ता एवं महिला आरक्षी एकता सिंह ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर उन्हें आपसी संवाद और पारिवारिक संबंधों के महत्व के बारे में समझाया। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अपने मतभेद समाप्त करने का निर्णय लिया।

सुलह कराने वाले दंपतियों में अनीता यादव पत्नी शैलेन्द्र कुमार यादव निवासी चंगेरवा, थाना लालगंज तथा सरिता पत्नी रवि निवासी रेहरवा महुडर, थाना वाल्टरगंज शामिल हैं। दोनों परिवारों के बीच विभिन्न कारणों से लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था और वे एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं थे।

महिला थाना में हुई काउंसलिंग और समझाइश के बाद दोनों दंपतियों ने अपने रिश्ते को एक नया अवसर देने का निर्णय लिया। इसके बाद महिला थाना में विधिवत सुलह-समझौता कराया गया और दोनों पति-पत्नी को राजी-खुशी उनके परिजनों के साथ विदा किया गया। पुलिस ने कहा कि परिवारों में संवाद और आपसी विश्वास बनाए रखने से अधिकांश विवादों का समाधान संभव है।

No comments:

Post a Comment

Pages