<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 25, 2026

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन शिकायतें

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली खलीलाबाद पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत समाधान समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करे और तथ्यों के आधार पर मामलों का निस्तारण करे।

डीएम और एसपी ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों का समाधान आपसी समन्वय के साथ किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिकायत पंजिका का अवलोकन किया तथा पूर्व में निस्तारित शिकायतों के संबंध में फरियादियों से फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages