<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 25, 2026

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई


गोरखपुर। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा के बाद शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के नेतृत्व में विजय मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम को रोकने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक विजय मार्च निकालकर अपनी खुशी व्यक्त की।
अपने संबोधन में रवि प्रताप निषाद ने कहा कि यह राहुल गांधी के संघर्ष, युवा नेतृत्व और युवाओं के आंदोलन की जीत है। उन्होंने कहा कि युवाओं के निरंतर संघर्ष के कारण केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और यह लोकतांत्रिक संघर्ष की सफलता है।
कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष सदानंद पांडे, ध्रुव निषाद, अभिषेक राय गांधी, अजय मिश्रा, सुरेंद्र पासवान, वशिष्ठ विश्वकर्मा, अविनाश त्रिपाठी, प्रभात चतुर्वेदी, पूर्व मेयर प्रत्याशी नवीन सिन्हा, सोहेल अंसारी, राकेश मौर्य, आशीष प्रताप सिंह, गुलाम ताहिर, उज्जैन खान, ओमेंद्र पांडे सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages