<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 25, 2026

समाधान दिवस में पहुंचे 29 प्रार्थना पत्र, एक का मौके पर निस्तारण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


कलवारी, बस्ती। माह के चौथे शनिवार को थाना कलवारी परिसर में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार स्वाति सिंह ने क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

समाधान दिवस में राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक, हल्का लेखपाल तथा हल्का सिपाही सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कुल 29 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 25 शिकायतें राजस्व विभाग तथा चार शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित थीं।

प्राप्त शिकायतों में एक प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं तीन मामलों के समाधान के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सभी मामलों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages