<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 25, 2026

गोरखपुर में निकलेगी विशाल प्रार्थना यात्रा, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन


गोरखपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग को लेकर चल रहे 'गो सम्मान आह्वान अभियान' के दूसरे चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान के तहत 27 जुलाई को देशभर के सभी जिलों से सरकार को 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों वाला प्रार्थना-पत्र सौंपा जाएगा। गोरखपुर में भी जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा।
अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले छह माह से देशव्यापी स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय गौवंशीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, केंद्रीय गौ मंत्रालय की स्थापना, राष्ट्रीय गो-चर नीति सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष रखा गया है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को देश की लगभग 5,000 तहसीलों से 5 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपा गया था। अब दूसरे चरण में देशभर से 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों के साथ दोबारा सरकार का ध्यान इन मांगों की ओर आकर्षित किया जाएगा।
गोरखपुर में 27 जुलाई को सुबह 7:30 बजे प्रार्थना-यात्रा प्रारंभ होगी। इसमें संत-महात्मा, गौभक्त, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा, किसान और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। यात्रा के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
अभियान के आयोजकों ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान के इस जनजागरण अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Pages