<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 25, 2026

बाढ़ प्रभावित बैराड़ी एतमाली का डीएम ने किया निरीक्षण, राहत कार्यों में सतर्कता के निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने शनिवार को सदर तहसील के ग्राम बैराड़ी एतमाली स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा बाढ़ विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि नावों, राहत शिविरों और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी संसाधनों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने बाढ़ विभाग को तटबंधों एवं संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी करने तथा कटान या जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे जन-धन की हानि को न्यूनतम रखा जा सके।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों या जिला प्रशासन को देने को कहा।

इसके बाद उन्होंने चांदपुर कटरिया कैंप कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और निर्देश दिया कि बाढ़ राहत कार्यों में उपयोग होने वाली बोरियों का पर्याप्त भंडार हर समय उपलब्ध रखा जाए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता बाढ़ दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages