<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 24, 2026

लोकसभा में सांसद रवि किशन ने उठाई एम्स गोरखपुर में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के विस्तार की मांग


गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद एवं लोकसभा सदस्य रवि किशन शुक्ला ने लोकसभा में नियम-377 के तहत एम्स गोरखपुर में सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से कैंसर संस्थान की स्थापना, हार्ट सर्जरी, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस), न्यूरो सर्जरी, किडनी एवं लिवर प्रत्यारोपण सहित अन्य जटिल शल्य चिकित्सा सेवाएं शीघ्र शुरू करने की मांग की।
सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्थापित एम्स गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के सीमावर्ती जिलों और नेपाल के तराई क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए जीवनदायिनी स्वास्थ्य संस्था बन चुका है। इसके चलते अब क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए पहले की तरह दिल्ली, लखनऊ या अन्य महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री के प्रति क्षेत्रवासियों की ओर से आभार भी व्यक्त किया।
लोकसभा में अपने वक्तव्य के दौरान उन्होंने कहा कि एम्स गोरखपुर में अभी भी कैंसर उपचार, सीटीवीएस, हार्ट सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, किडनी व लिवर प्रत्यारोपण, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी तथा अन्य सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का अभाव है। इन सुविधाओं के न होने से गंभीर मरीजों को दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी सहित अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सांसद ने केंद्र सरकार से एम्स गोरखपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और सुपर स्पेशियलिटी विभागों के विस्तार की भी मांग की। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार इस जनहित के मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल से आने वाले लाखों मरीजों को उनके क्षेत्र में ही विश्वस्तरीय एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages