<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 24, 2026

गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार, लूट-चोरी के मामलों में थे वांछित


गोरखपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झंगहा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुड्डू निषाद उर्फ रामबाबू उर्फ रामकुमार और सीताराम को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी थाना झंगहा में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित थे। इन पर संगठित गिरोह बनाकर लूट, चोरी और नकबजनी जैसी वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। इसी आधार पर इनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
गिरफ्तार आरोपी गुड्डू निषाद उर्फ रामबाबू उर्फ रामकुमार निवासी रामनगर करजहां, थाना खोराबार का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ गोरखपुर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी सीताराम निवासी रामनगर करजहां, थाना खोराबार के खिलाफ भी चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अनूप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Pages