गोरखपुर। चिलुआताल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो पुरुष और दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपियों ने एक महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़िता की तहरीर पर थाना चिलुआताल में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विशाल कुमार श्रीवास्तव व उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गिरजाशंकर, निर्मल निषाद, चाँदमती और रंजू कुमारी, सभी निवासी जंगल नन्दलाल सिंह टोला हमीनपुर, थाना चिलुआताल, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment