वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। बहुजन समाज पार्टी सामाजिक भाईचारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) संगठन की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के अक्सड़ा चौराहा पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा ओबीसी समाज के बीच पार्टी की नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य मंडल संयोजक भीम राजभर ने कार्यकर्ताओं से किसी के बहकावे में न आने की अपील करते हुए कहा कि बसपा सरकार के दौरान ओबीसी समाज के हित में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को पांचवीं बार प्रदेश की सत्ता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य मंडल संयोजक बस्ती मंडल उदय भान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और पूरी निष्ठा के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। विशिष्ट अतिथि एवं जिला संयोजक पिछड़ा वर्ग सामाजिक भाईचारा के.सी. मौर्य ने कहा कि ओबीसी समाज को बहुजन समाज पार्टी को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला संयोजक पिछड़ा वर्ग सामाजिक भाईचारा अनूप कुमार ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही आगामी चुनाव में सफलता की कुंजी है। बैठक में सुरेंद्र आजाद, महेश चंद्रवंशी, दयाशंकर, अनिल मौर्य, अनिल आजाद, के.पी. राठौर, जय प्रकाश मौर्य, मनीष कुमार प्रेमी, विजय नंद पाल, फूलचंद राजभर, महेश यादव, रवि मौर्य, शैलेश मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, शिवकुमार प्रजापति, कन्हैया राजभर, संजय चौधरी, ओमप्रकाश यादव, रोहित विश्वकर्मा, श्यामभवन बौद्ध, प्रदीप गौतम, रामचेत निराला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment