<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 7, 2026

रक्तदान जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान पर भारत स्वाभिमान समिति सम्मानित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। मंडलीय जिला चिकित्सालय स्थित रक्तकोष (ब्लड सेंटर) में आयोजित सम्मान समारोह में स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान समिति की ओर से संस्था के जिला महामंत्री डॉ. नवीन सिंह ने सम्मान ग्रहण किया।

जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि भारत स्वाभिमान समिति आमजन को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लगातार प्रेरित करती रही है और भविष्य में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। संस्था को रक्तदान जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट सहयोग तथा सामाजिक सरोकारों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि एवं जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. राम जी सोनी ने डॉ. नवीन सिंह के सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी है। भाजपा जिला महामंत्री अमृत वर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और युवाओं को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान कर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

समारोह में उपस्थित चिकित्सकों, रक्तकोष के अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस जनहित अभियान से जुड़ने की अपील की। अंत में सभी ने रक्तदान को जनआंदोलन बनाने और सेवा व मानवता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages