<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 7, 2026

श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा


गाजियाबाद। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के विरोध में मंगलवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से 'सद्बुद्धि पदयात्रा' निकाली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर आयोजित पदयात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा और महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने किया।
जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई पदयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए गुड़ मंडी स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ व आरती कर श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की प्रार्थना की। यात्रा के दौरान हुई बारिश को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद बताते हुए पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम जारी रखा।
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और उससे जुड़े किसी भी मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए। कार्यक्रम में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages