गोरखपुर। खोराबार थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 304/2026 से संबंधित आरोपी रितेश उर्फ ऋतिक कुमार निषाद और सूरज चौहान उर्फ पाँचू को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई है।
पुलिस के मुताबिक, 3 जुलाई 2026 को वादी की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। पीड़ित की तहरीर पर खोराबार थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनूप कुमार, उपनिरीक्षक शुभम शर्मा तथा हेड कांस्टेबल राजेश प्रेमी शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment