<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 12, 2026

आयुक्त कार्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण, संरक्षण पर दिया जोर

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। आयुक्त कार्यालय, बस्ती मंडल परिसर में रविवार को आयुक्त अखिलेश सिंह के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयुक्त के साथ अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी तथा प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. शिरीन ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

आयुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रत्येक पौधे के संरक्षण और संवर्धन की प्रभावी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए रोपित पौधों की अगले पांच से छह वर्षों तक नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी एवं न्याय सहायक रमेश चन्द्र कन्नौजिया, व्यक्तिगत सहायक बजरंग बली पाण्डेय, नाजिर अनुपम चौधरी, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राजेश रसाल, शलभ श्रीवास्तव, अमित कुमार उपाध्याय, संदीप यादव, पवन यादव, संजय कुमार श्रीवास्तव, आफताब अहमद, शमीम अहमद, सौरभ कुमार सहित आयुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages