वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ तथा वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर कांग्रेस के पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही राजनीतिक और सामाजिक लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है।
समारोह में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शौकत अली नन्हू सहित उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं सचिव पद पर नियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। इसके बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
शपथ ग्रहण के बाद शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शौकत अली नन्हू ने कहा कि संगठन को शहर के सभी वार्डों में सक्रिय बनाने के लिए व्यापक संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, श्रीराम मंदिर चंदा मामले तथा यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों में असंतोष है और बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहे हैं।
कार्यक्रम में डॉ. वाहिद अली सिद्दीकी, अलीम अख्तर, संदीप श्रीवास्तव, जयंत चौधरी, मोहम्मद रफीक खान, गंगा मिश्र, जमील अहमद, सुनील पाण्डेय, फिरोज खान, सर्वेश शुक्ल, आनंद निषाद, संजीव त्रिपाठी सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment